SYL: पंजाब के पास अपने लिए पानी नहीं, किसी और को कैसे दे सकते है- भगवंत मान

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। SYL: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आज हरियाणा भवन में SYL के मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच बैठक हुई। बैठक में दोनों राज्यों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका। बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि पंजाब का जलस्तर लगातार गिर रहा है। राज्य के पास अपने लिए पानी नहीं है। और वह किसी और कोई कैसे दे सकते है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम इस मुद्दे पर कई दिनों से तैयारी कर रहे थे और आज हमने तथ्यों के आधार पर बैठक में अपना पक्ष रखा, जो पंजाब के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। मान ने कहा कि जब सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर समझौता हुआ था, तब पंजाब में 18.56 एमएएफ पानी था, जो अब घटकर 12.6 फीसदी रह गया है। तो पानी ही नहीं है तो नहर बनाने की क्या जरूरत।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

मान ने कहा कि पानी की मांग करने वालों को पहले पंजाब का पानी नापना चाहिए। पंजाब को कहीं और से पानी की आपूर्ति करनी पड़ सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने समझौते रद्द कर दिए थे, लेकिन जब हरियाणा चुनाव आया तो केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 25 साल बाद जल समझौतों की समीक्षा की, लेकिन इस समझौते पर अमल नहीं हो पाया।

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *