Jalandhar News: जालंधर में 500 रुपए के लिए जानलेवा हमला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। जालंधर के गदईपुर में लुटेरों द्वारा 500 रुपए ना देने पर चार लुटेरों ने एक प्रवासी मजदूर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मजदूर की पहचान अखिलेश शर्मा निवासी झारखंड के रूप में हुई है और वह मॉडल टाउन क्षेत्र में टाइल लगाने का काम करता था।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

मिली जानकारी के अनुसार वह काम खत्म करके अपने क्वार्टर में जा रहा था इसी दौरान फोकल प्वाइंट गंदे नाले के पास मोटरसाइकिल सवार चार लुटेरों ने उसे घेर लिया और मोबाइल मांगने लगे। मजदूर के पास मोबाइल तो नहीं था उसके जेब में बस 500 रुपए थे। 500 ना देने पर चारों लुटेरे के साथ अखिलेश भीड़ गया और लुटेरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। भागते भागते अखिलेश शर्मा गदईपुर मार्केट पहुंच गया और आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर पुलिस को सूचित किया।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

रात्रि करीब 12:00 बजे के करीब पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और अखिलेश शर्मा को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा है। प्रवासी मजदूरों के प्रधान बीपी गुप्ता ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में ज्यादातर प्रवासी मजदूर रहते हैं। पुलिस उनको सुरक्षा देने में बिल्कुल नाकाम रही है और आए दिन लूट की वारदातें बढ़ती जा रही हैं अगर पुलिस चौकस रहती तो यह हादसा नहीं हो सकता था।

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *