Himachal Pradesh Election: हम झाड़ू के साथ देश भर में फैली राजनैतिक गन्दगी को करेंगे साफ़- भगवंत मान

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुजरात। Himachal Pradesh Election: गुजरात में आम आदमी पार्टी के हक में चल रही लहर का ज़िक्र करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि आगामी विधान सभा मतदान में राज्य के आम लोग पिछले 27 सालों से सत्ता पर काबिज़ भाजपा का राजनैतिक किला ध्वस्त करके दिल्ली और पंजाब वाला इतिहास दोहराएंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

आज यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के साथ लोगों के सामने होते हुए भगवंत मान ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी 27 सालों से गुजरात में सरकार चला रही है परन्तु यहां के लोग शिक्षा और सेहत जैसी आम सहूलतों को तरस रहे हैं। मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि अब राज्य की जनता जाग उठी है और आगामी विधान सभा मतदान में भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। इस राज्य में भी दिल्ली और पंजाब की तरह बदलाव की आंधी बह रही है। हम गुजरात समेत देश भर में झाड़ू के साथ राजनैतिक क्षेत्र में फैली गन्दगी साफ़ करेंगे।’’

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

विरोधी पार्टियों की तरफ से लोगों को दिखाऐ जा रहे झूठे सपनों का ज़िक्र करते हुए भगवंत मान ने कहा, ‘‘हमारे विरोधी अच्छे दिन लाने का झूठा वायदा करते हैं और दिन में सपने दिखाते हैं परन्तु आम आदमी पार्टी सच्चे दिन लाने की गारंटी देती है।’’ समय-समय की सरकारें पांच वर्षीय योजनाओं की आड़ में लोगों को मूर्ख बनाती रही हैं जबकि हकीकत यह है कि लोग अभी भी मानक शिक्षा और सेहत सहूलतों से वंचित हैं क्योंकि यह लोग कभी भी नहीं चाहते कि गरीब का बच्चा अच्छी शिक्षा हासिल करके तरक्की करे।

82 विधायक पहली बार बने विधायक

आम लोगों के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार का नारा देते हुए भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में 117 विधान सभा हलकों में से 92 विधायक आम आदमी पार्टी के जीत कर आए हैं जो साधारण घरों के साथ सम्बन्ध रखते हैं। इन 92 विधायकों में से उनके सहित 82 विधायक पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में लोग सेवा के प्रति समर्पण भावना को योग्यता माना जाता है जबकि विरोधी पार्टियों में परिवारवाद और निजता को प्राथमिकता दी जाती है।

परांठों पर भी लगाया 18 प्रतिशत जी. एस. टी.

इक्टठ में बड़ी संख्या में शामिल औरतों को संबोधित होते हुए मुख्यमंत्री ने महँगाई की सबसे अधिक मार औरतें पर पड़ी है क्योंकि सभी वस्तुएँ पर टैक्स लगा दिया गया है, यहाँ तक कि परांठों पर भी 18 प्रतिशत जी. एस. टी. लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार इसी रफ़्तार के साथ टैक्स लगाती रही तो वह दिन दूर नहीं जब साँस लेने पर भी टैक्स लग जाएगा।

20 हज़ार से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियां मुहैया करवाई

पंजाब में आम आदमी सरकार की मिसाली पहल कदमियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली जुलाई से पंजाब सरकार हर एक बिल पर लोगों को 600 यूनिट बिजली मुफ़्त दे रही है। उन्होंने कहा कि इसके नतीजे के तौर पर कुल 72.66 लाख में से लगभग 50 लाख घरों को सितम्बर महीने का बिजली का बिल ज़ीरो आया है, जो कुल संख्या का 68.81 प्रतिशत बनता है। भगवंत मान ने कहा कि इसी तरह पिछले छह महीनों में अब तक 20 हज़ार से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियां मुहैया करवायी गई हैं और कई विभागों में भर्ती जारी है।

उन्होंने कहा कि एक विधायक- एक पैंशन का कानून पंजाब में लागू किया चुका है जिससे अब एक से अधिक बार विधायक चुने जाने पर भी एक पैंशन ही मिलती है। शहीद सैनिकों की बेमिसाल बलिदान का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में शहीद सैनिक के देश के प्रति महान योगदान के सम्मान में परिवार को एक करोड़ की राशि और एक मैंबर को सरकारी नौकरी दी जाती है जबकि इससे पहले सिलाई मशीनें ही दी जाती थीं।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

https://youtu.be/QDP5aticTS0
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *