Punjab News: विजीलैंस टीम ने 13,000 रुपए रिश्वत लेने वाले पटवारी को किया काबू

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान आज सेवामुक्त पटवारी हरबंस सिंह, जो पहले राजस्व हलका लहरागागा, जि़ला संगरूर में तैनात था, को 13,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष के तहत गिरफ़्तार किया है।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी हरबंस सिंह को रजिन्दर सिंह निवासी लहरागागा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त पटवारी ने उसके परिवार के प्लाट का इंतकाल दर्ज करवाने के लिए 13,000 रुपए लिए हैं।

ये भी पढ़ें: Ex MLA राजिंदर बेरी के खासमखास की इमारत को नोटिस

विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से उसकी शिकायत की जांच के उपरांत दोषी पाये जाने पर मुलजिम पटवारी के खि़लाफ़ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज करके आज उसको गिरफ़्तार कर है। उन्होंने बताया कि मुलजिम के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो, आर्थिक अपराध शाखा, थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही आरंभ कर दी है।

हिमाचल चुनाव: BJP को पेंशन की टेंशन! AAP और कांग्रेस अपने दावे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *