Ayodhya News: मेले में मची भगदड़, सांस फूलने से कई श्रद्धालु बेहोश, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अशोक सिंह भारत। डेली संवाद, अयोध्या। Ayodhya News: अयोध्या से बड़ी खबर है। बीती रात से ही शुरू राम नगरी की 14 कोसी परिक्रमा बुधवार को भी पूरे प्रवाह में आगे बढ़ती रही। रात 1:30 बजे के आसपास हनुमान गुफा नुक्कड़ पर श्रद्धालुओं के भीषण दबाव के बीच परिक्रमा मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। लोगों का दबाव अधिक होने से कई श्रद्धालु बेहोश हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

नुक्कड़ पर नियुक्त मजिस्ट्रेट लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि अफरा तफरी के बीच पुलिस को तत्काल सक्रिय किया गया और एंबुलेंस की मदद से बेहोश श्रद्धालुओं को चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि सांस लेने में दिक्कत और घबराहट की वजह से बुजुर्ग श्रद्धालुओं को कुछ दिक्कत हुई थी, लेकिन जल्दी ही पूरी तरह स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

बुधवार को सूर्योदय के साथ भीड़ के दबाव की चुनौती कुछ कम हुई। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का प्रवाह पूर्वान्ह अविरल कायम रहा। श्रद्धालुओं में युवाओं और परिपक्व लोगों के अलावा बुजुर्ग और महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं। राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण और दो वर्ष तक कोरोना संकट से मुक्ति के बाद परिक्रमा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

स्थानीय अभिसूचना इकाई ने परिक्रमा में 30 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान व्यक्त किया है। परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किया गया था। 14 कोस की परिधि में तीन दर्जन स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए थे। ताकि परिक्रमा करने वालों को जरूरत के हिसाब से त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

व्यवस्था और सुरक्षा को देखते हुए संपूर्ण परिक्रमा मार्ग को पांच सेक्टर में बांटा गया था। मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेंद्र कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा आदि परिक्रमा क्षेत्र का निरंतर भ्रमण भी करते रहे। स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से भी परिक्रमा मार्ग पर शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की गई।

हिमाचल चुनाव: BJP को पेंशन की टेंशन! AAP और कांग्रेस अपने दावे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *