Punjab News: पंजाब के इस IAS अधिकारी पर महिला कर्मचारियों ने लगाया Me Too का आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि पंजाब सरकार के एक IAS अधिकारी टी.के. गोयल के खिलाफ कई महिला ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार उनके साथ काम करने वाली महिला कर्मचारियों द्वारा आरोप लगाए गए है कि उन्हें टी.के. गोयल द्वारा तंग-परेशान किया जा रहा है। और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने पर उतारू है।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

शिकायत मिलते ही मुख्य सचिव ने अधिकारी को संबंधित पद से हटाकर साइड लाइन कर दिया। जिसके बाद मामले में आरोपों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि टी.के. गोयल  को हाल ही में एक बड़े विभाग में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी। महिला कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें आरोपी अधिकारी लगातार परेशान कर रहा है। वह अपनी उम्र और पद का लिहाज किए बिना महिला कर्मचारियों पर आए दिन गंदे गंदे कमेंट करता रहता है। कई बार तो वह महिला कर्मचारियों की कुर्सी पर आकर बैठ जाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

यह भी बताया जा रहा है कि जैसे ही यह शिकायत मुख्य सचिव वीके जंजुआ के पास पहुंची तो उन्होंने इस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारी का विभाग बदलकर दूसरी जगह लगा दिया। साथ ही आईएएस ब्रांच को संबंधित अधिकारी की सर्विस फाइल निकालने का आदेश दिया। और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

हिमाचल चुनाव: BJP को पेंशन की टेंशन! AAP और कांग्रेस अपने दावे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *