Accident News: पंजाब में तेज रतफ्तर रोडबेज बस ने ली महिला की जान

Daily Samvad
2 Min Read
Accident News
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Accident News: पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमृतसर में एक तेज रफ्तार पंजाब रोडबेज बस ने महिला को बुरी तरह कुचल दिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 63 साल की रानी के रुप में हुई है। हादसा इतना दर्दनाक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर ही फरार हो गया। सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार महिला अपने बेटे और अपनी बहु के साथ रामबाग से बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे तभी अचानक पीछे से एक बस आती है जोकि बहुत तेज जो अमृतसर से अबोहर जा रही बस नंबर PB 11 BR 7460 तेजी से आयी और महिला को कुचल देती है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो जाती है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो जाता है। इसी बीच स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मॉर्चुरी में भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *