डेली संवाद, जालंधर। IKGPTU: आई.के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (IKGPTU) ने पंजाब राज्य के 90 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से विंटर एग्जाम शुरू कर दिए हैं। पहले दिन यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. एस.के मिश्रा व डीन कॉलेज विकास डॉ. बलकार सिंह ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर जाकर औचक निरीक्षण किया।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
पहले चरण में ये परीक्षाएं वर्ष 2022 बैच को छोड़कर बाकी बैच के लिए शुरू हो चुकी हैं। 10 जनवरी से पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इन परीक्षाओं में राज्य भर से 50 हजार से अधिक छात्र भाग ले रहे हैं। रजिस्ट्रार डॉ. मिश्रा ने बताया कि यूनिवर्सिटी की सभी परीक्षाएं ऑटोमेशन सिस्टम से संचालित होती हैं।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री
सीसीटीवी कैमरे से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाती है। इसके बावजूद परीक्षाएं समयनुसार, पारदर्शी एवं सही तरीके से कराई जाए तथा स्टूडेंट्स को कोई परेशानी न हो, इसलिए यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की टीमें अनपेक्षित रूप से चेकिंग करती रहेंगी।
LATEEFPURA का दर्द: पहले PAKISTAN ने उजाड़ा, अब JALANDHAR में उजड़े |









