Jalandhar News: नववर्ष के आगमन को लेकर मॉडल टाउन श्मशान घाट के बाहर लंगर का किया गया आयोजन

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नववर्ष के आगमन को लेकर एवं आमजन के लिए सद्भावना एवं उन्नति की प्रार्थना करते हुए शनिवार को मॉडल टाउन श्मशान घाट के बाहर एक लंगर का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

इस संबंधी जानकारी देते हुए राजीव दुग्गल ने बताया कि पिछले लगभग चार-पांच साल से मॉल्टन श्मशान घाट के अंदर बने हुए प्राचीन शनि मंदिर में माथा टेकने के लिए आने वाले सभी भक्त जनों की तरफ से मिलकर हर साल यह आयोजन किया जाता है ताकि पूरे शहर वासियों के लिए सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करके भगवान शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सके।

उन्होंने कहा कि भगवान शनि देव की असीम कृपा है जिसके चलते हर साल भक्तों का इजाफा हो रहा है और लंगर का स्वरूप भी दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। राजीव दुग्गल ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी भक्त जनों में असीम उत्साह देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

इस बार के लंगर में विशेष तौर पर राकेश अरोड़ा, लखबीर सिंह कॉमन लाली, सुखबीर सिंह सुखी, जी नागपाल, मोनू मेहता, नितिन भंडारी, सोनू सानन, मनीष गुप्ता, पंकज गुप्ता, दविंद्र प्रताप, संदीप कुमार, अमन जैन, अमित घई, इस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़, रोहित, प्रिंस जुनेजा, रमेश सहगल, सौरभ अग्रवाल, टीनू मल्होत्रा, विक्की चड्ढा, रमेश लखन पाल, मुनीश नागपाल, नितिन गुप्ता आदि भक्तजनों द्वारा ना केवल अपनी एक कमाई से इस लंगर में योगदान डाला।

राजीव दुग्गल ने बताया कि इस प्राचीन शनि मंदिर की महिमा इतनी अपरंपार है कि जो कोई भी यहां सच्चे मन से आकर मुराद मांगता है उसकी मुराद हर हाल में पूरी होती है और उसके व उसके परिवार के ऊपर सदैव शनिदेव का आशीर्वाद बना रहता है।

पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *