Punjab News: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के 6 गैंगस्टर गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, रूपनगर। Punjab News: पंजाब के रूपनगर की सीआईए टीम ने हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पंजाब ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 12 पिस्टल और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। डीजीपी पंजाब ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

जांच में पता चला कि आरोपी हथियार और ड्रग्स की तस्करी करता था। इसलिए वे एक-दूसरे को उनके नाम से न बुलाकर कोड वर्ड से बुलाते थे। हर सदस्य के नंबर के लिए अलग कोड वर्ड होता था। आरोपी राज्य में किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने अवैध हथियारों के नेटवर्क में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। पठानकोट काउंटर-इंटेलिजेंस टीम ने बुधवार को 2 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो हेरोइन, दो पिस्टल, चार मैगजीन और 180 कारतूस बरामद किए हैं।

आरोपी पाकिस्तान में अपने एक आका के संपर्क में थे। दोनों आरोपियों को सीमा चौकी चौतरा से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे कंटीले तार के सहारे पाइप के जरिए पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भेजी गई नशीली दवाओं और हथियारों की खेप लेने जा रहे थे।

पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *