Punjab News: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के 5 ट्रैक्टर बरामद, मामला दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के लुधियाना में पखोवाल रोड से पुलिस ने चोरी के 5 ट्रैक्टर बरामद किए हैं। ये ट्रैक्टर उन लोगों के हैं जिन्होंने बैंक की किस्त जमा नहीं की। आरोपी इनसे ट्रैक्टर जब्त कर पंजाब लाकर बेचते थे। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने एक लॉ ग्रेजुएट को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने भाई और दोस्त की मदद से ट्रैक्टर चोरी कर रहा था।

ये भी पढ़ें : क्या राखी सांवत ‘लव-जेहाद’ का शिकार हो गई?

आरोपी की पहचान राजिंदरपाल सिंह निवासी गांव नारंगवाल कलां के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में गुजरात के गोधरा के रहने वाले उसके भाई और उसके एक दोस्त को भी नामजद किया है, जिन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी अब तक 6 ट्रैक्टर चोरी कर चुके हैं, जिनमें से 5 बरामद कर लिए गए हैं।

आरोपियों ने ट्रैक्टर को उत्तर प्रदेश के एक किसान को बेच दिया था। राजिंदरपाल को पखोवाल रोड स्थित गांव खीरी चौक से गिरफ्तार किया गया। उसका भाई सुखजिंदरपाल और एक दोस्त ट्रैक्टर बेचने वाली एजेंसी में काम करते हैं। समय पर किश्त नहीं देने वालों को आरोपी पहचान कर वाहनों को सीज कर देते थे। आरोपी एजेंसी को सूचना देने के बजाय पंजाब लाकर किसानों को बेच देते थे।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

एएसआई ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में आईपीसी की धारा 379, 411 के तहत मामला दर्ज किया गया है। राजिंदरपाल सिंह ने विदेशी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। वह शराब का आदी है। शराब की जरूरत पूरी करने के लिए उसने अपराध करना शुरू कर दिया।

दारा सिंह का पोता फतेह रंधावा ‘अखाड़े’ के लिए तैयार

https://youtu.be/z9hC-ZIlWyY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *