Punjab News: खेल मंत्री ने माहिरों की कमेटी के साथ खेल नीति के मसौदे पर की चर्चा

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब को खेलों में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य में बनाई जा रही नयी खेल नीति जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए तैयार करने, राष्ट्रीय मुकाबलों के विजेता खिलाड़ियों का मान-सम्मान, खिलाड़ियों को नौकरियाँ, कोचों को अवार्ड देने और कालेजों-यूनिवर्सिटियों के खिलाड़ियों को मुकाबले का साथी बनाने पर केंद्रित होगी।

यह जानकारी पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने नयीं खेल नीति के लिए बनाई माहिरों की कमेटी के साथ मसौदे पर विचार-विमर्श करने के उपरांत दी। मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से खेल क्षेत्र को प्रमुख प्राथमिकता देने के निर्देशों के अंतर्गत खेल नीति में इस बात पर ज़ोर दिया जायेगा कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारी करवाने पर ध्यान केंद्रित किया जाये।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

उन्होंने कहा कि हाल ही में ओलम्पिक्स की तैयारी के लिए एथलीट अकशदीप सिंह को 5 लाख रुपए की नकद राशि दी गई है। भविष्य में दूसरे बड़े मुकाबलों की तैयारी के लिए भी खिलाड़ियों को नकद राशि देने को नीति का हिस्सा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मुकाबलों के लिए तैयार करना बड़ी बात है, पदक जीतने के बाद तो हर कोई इनाम, मान-सम्मान दे देता है परन्तु ज़रूरत है मुकाबले से पहले तैयारी के लिए मदद की जाये।

खेल मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के सीनियर और जूनियर मुकाबलों के पदक विजेताओं को हर महीने वज़ीफ़ा देने के लिए ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर वज़ीफ़ा स्कीम शुरू की गई है। मीटिंग में यह विचार किया गया कि इसका दायरा बढ़ाया जाये और वज़ीफ़ा राशि भी बढ़ाई जाये। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के पदके अनुसार नौकरी देने को प्राथमिकता दी जायेगी।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

खिलाड़ियों को दिए जाते महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड की तर्ज़ पर कोचों के लिए अवार्ड शुरू किया जायेगा। निचले स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार वाले कोचों को भी अनदेखा नहीं किया जायेगा। कालेजों-यूनिवर्सिटियों में खेल मुकाबलों का स्तर ऊँचा उठाने के लिए राज्य की यूनिवर्सिटियों के अंतर यूनिवर्सिटी खेल मुकाबले करवाए जाएंगे।

मीटिंग में खेल विभाग के डायरैक्टर अमित तलवार, द्रोणाचार्य अवार्डी गुरबख़श सिंह संधू, महाराजा भुपिन्दर सिंह खेल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर लैफ्टिनैंट जनरल (रिटा.) जे. एस. चीमा, स्पोर्टस अथॉरिटी आफ इंडिया के डिप्टी डायरैक्टर ललित लोहानी, डायरैक्टर उच्च शिक्षा परमजीत सिंह, डिप्टी डायरैक्टर (कालेज) डॉ. अश्वनी भल्ला, डिप्टी डायरैक्टर (स्कूल) सुनील कुमार और ज़िला खेल अफ़सर गुरदीप कौर उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *