Jalandhar News: हमने इनवेस्ट पंजाब में प्रोजैक्ट एप्रूव्ड करवाया, CLU फीस जमा की, हमें निगम अफसर तंग कर रहे हैं- सिमरजीत

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में नेशनल हाईवे पर बन रही इमारत का काम रुकवाने पर इमारत मालिक सिमरजीत सिंह ने कहा है कि उनकी इमारत की सीएलयू हो चुका है। उन्होंने कहा कि इनवेस्ट पंजाब में उनका प्रोजैक्ट एप्रूव्ड है। सिमरजीत सिंह के मुताबिक अगले तीन साल तक इस निर्माण में कोई भी सरकारी अफसर दखल नहीं दे सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

आपको बता दें कि रविवार को छुट्टी वाले दिन एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने नेशनल हाईवे पर इस प्रोजैक्ट के लिए खोदी जा रही बेसमेंट का काम रुकवा दिया। जबकि इमारत मालिक ने फोन पर उन्हें ये जानकारी दी कि उनका यह प्रोजैक्ट इनवेस्ट पंजाब के तहत एप्रूव्ड है। इमारत मालिक ने कहा कि एटीपी ने जानबूझकर उनका काम रुकवाया, जबकि नियमों के मुताबिक उनकी इमारत काम रुकवा नहीं सकते।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

सिमरजीत सिंह ने एटीपी द्वारा रविवार को आकर काम रुकवाने को भी गलत बताया। उन्होंने एटीपी के काम पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उन्हें तंग किया जा रहा है। उधर, सिमरजीत सिंह ने एटीपी पर मीडिया को गुमराह करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जहां पंजाब की तरक्की के लिए इनवेस्ट पंजाब को बढ़ावा दे रहे हैं, वहीं उनके ही अफसर इसका पतीला लगाने में जुटे हैं।

सिमरजीत सिंह के मुताबिक इनवेस्ट पंजाब को प्रमोट होने से अफसरशाही खत्म हो रही है। इससे अफसरों में बेचैनी है। उन्होंने कहा कि अफसरों की ऊपरी कमाई बंद हो गई है, जिससे सभी अफसर परेशान है। सिमरजीत सिंह के मुताबिक उन्होंने सभी फीस उतारी है, इसलिए काम शुरू करवाया।

VIDEO- नेशनल हाईवे पर ATP ने क्यों रुकवाया काम, देखो क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *