IKGPTU: अकादमिक सक्षमता बढ़ाने के लिए आई.के.जी पी.टी.यू एवं एन.आई.टी दिल्ली के बीच हुआ करार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 307 शब्द|📅 03 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। IKGPTU: आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) एवं नैशनल इंस्टिट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (एन.आई.टी) दिल्ली के बीच अकादमिक सक्षमता को बढ़ाने के उदेश्य से एक करार पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस करार के तहत दोनों शिक्षण संस्थान तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे। अकादमिक करार के तहत दोनों संस्थान के फैकल्टी मेंबर, स्टूडेंट्स एवं स्टाफ को एक-दूसरे के संस्थान के संसाधन एवं अवसर इस्तेमाल करने मिलेंगे।

सोमवार 03 अप्रैल को इस करार पर हस्ताक्षर किये गए। एन.आई.टी दिल्ली की तरफ से पर हस्ताक्षर करने डायरेक्टर प्रो (डा.) अजय कुमार शर्मा पहुंचे। आई.के.जी पी.टी.यू की तरफ से रजिस्ट्रार डा. एस.के.मिश्रा ने इस करार पर हस्ताक्षर के किए। रजिस्ट्रार डा.एस.के.मिश्रा ने इसे नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एन.ई.पी) के नियमनुसार की गई बेहतर पहल बताया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

डायरेक्टर डा. (प्रो) अजय शर्मा ने कहा कि ग्लोबल स्तर पर भारतीय एजुकेशन सेक्टर का विशेष स्थान बनाने के लिए ऐसे अकादमिक करार जरूरी हैं। ज्ञात हो कि डा.अजय शर्मा आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति भी रहे हैं। यूनिवर्सिटी के आर एंड डी विभाग की तरफ से इस करार के लिए पहल की गई है। डीन आर एंड डी डा.हितेष शर्मा ने बताया कि सभी अकादमिक संसथान एक दूसरे के बेहतर रिसोर्सेस का इस्तेमाल कर आगे बढ़ सकते हैं, जो ऐसे करार से ही संभव है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

डीन अकादमिक प्रो (डा) विकास चावला ने सभी को इस प्रयास के लिए बधाई दी। इस अवसर पर डीन कॉलेज डेवलपमेंट डा.बलकार सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा.गौरव भार्गव, डीन पी एंड ई पी डा.आर.पी.एस बेदी, वित्त अधिकारी डा.सुखबीर सिंह वालिया, डिप्टी डीन प्रो सतबीर सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार रजनीश शर्मा, सहायक प्रोफेसर डा.सरबजीत सिंह व अन्य उपस्थित थे।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *