Swastika Mukherjee: स्वास्तिका मुखर्जी ने इस फिल्म निर्माता पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मॉर्फ फोटो को अश्लील वेबसाइट पर वायरल करने की दी धमकी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Swastika Mukherjee: बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी (Swastika Mukherjee) ने अपनी आगामी फिल्म शिबपुर रिलीज़ से पहले बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने फिल्म के सह-निर्माता संदीप सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि संदीप सरकार ने उन्हें धमकी भरे ईमेल भेजे है।

इसके साथ ही अभिनेत्री ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें धमकी भी दी गई थी कि उनकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें अश्लील वेबसाइट्स पर वायरल कर दिया जाएगा। इसको लेकर अभिनेत्री ने गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

इसकी के साथ ही उन्होंने ईस्टर्न इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन से भी संपर्क किया और इन धमकी भरे ईमेल की स्कैन की हुई प्रतियां भी जमा कराई हैं। स्वास्तिका मुखर्जी ओटीटी का एक जाना-माना चेहरा है। वेब सीरीज पाताल लोक से उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई हैं। स्वास्तिका मुखर्जी आखिरी बार ओटीटी फिल्म कला में देखा गया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

स्वास्तिका ने न केवल बॉलीवुड उद्योग में नाम कमाया है। बल्कि वह बंगाली सिनेमा में भी एक बड़ा नाम है। एक इंटरव्यू के दौरान स्वास्तिका ने खुलासा किया कि वह शूटिंग के दौरान संदीप से मिली थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि पिछले महीने उन्हें संदीप की ओर से धमकी भरे मेल भेजे गए।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *