Charanjit Singh Channi: 7 घंटे की पूछताछ के बाद दफ्तर से बाहर आए चन्नी, बोले- मेरे खिलाफ रची जा रही साजिश

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Charanjit Singh Channi: आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से विजिलेंस द्वारा ऑफिस में करीब 7 घंटे की पूछताछ हुई। दफ्तर से बाहर आते ही चन्नी गर्जते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर नाजायज तौर पर केस बनाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पास जो भी कुछ था उन्होंने विजिलेंस के सामने पेश कर दिया है। चन्नी ने कहा कि मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। धक्के से केस डालने की कोशिश हो रही है। बता दें कि आय से अधिक मामले में विजिलेंस ने चन्नी के लिए 50 से ज्यादा सवाल तैयार किए थे। विजीलैंस ने चन्नी से विदेश में संपत्ति बनाने और वहां पर निवेश करने के लिए बारे कुछ सवाल पूछे गए। जिन्हें चन्नी ने सिरे नकार दिया।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

पूछताछ के बाद बाहर आए चन्नी काफी गुस्से में थे। चन्नी ने कहा कि उन्हें पॉलिटिकली विक्टेमाइज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सब कुछ जानबूझ कर परेशान और बदनाम करने के लिए किया जा रहा है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग कहते है कि चन्नी के पास 170 करोड़ की प्रॉपर्टी है, इसके बेटों के पास साढ़े 4 लाख करोड़ की गाड़ियां है, अब वह बताए कहां पर है।

BBC Raid: BBC के दफ्तर में ED Survey

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *