Poonch Terrorist Attack: नम आंखों से दी गई आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को अंतिम विदाई

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को उनके पैतृक गांव में अंतिम विदाई दी गई। मोगा के जवान कुलवंत सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव चरिक पहुंचा, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। हजारों की संख्या में लोग शहीद को श्रद्धांजलि देने गांव पहुंचे हैं।

शहीदों में सिपाही हरकिशन सिंह, हवलदार मनदीप सिंह, लांस नायक कुलवंत सिंह और सिपाही सेवक सिंह शामिल हैं। भारतीय सेना को अपने जवानों पर गर्व है। सेना के अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया है। सेना के इन जवानों के पार्थिव शवों को पंजाब में उनके पैतृक घरों तक पहुंचाया गया. जहां आज उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

शहीद हरकिशन सिंह गुरदासपुर के तलवंडी भारथ के रहने वाले थे। जब उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो उनकी मां के आंसू नहीं थमे। पत्नी दलजीत कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर लेकर जब सेना के जवान पहुंचे तो भारत माता के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। मनदीप सिंह के परिवार में उनकी मां, पत्नी और बेटे और बेटी हैं।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल की पत्नी किरणदीप विदेश भागने की फिराक में थी

शहीद मनदीप सिंह के पार्थिव शरीर के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद मनदीप सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए गांवों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इसके साथ ही शहीद कुलवंत सिंह को आखिरी विदाई देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने नम आंखों से अपने गांव के बेटे को अंतिम विदाई दी।

Video – पति के लिए नौकरी छोड़ मैदान में डटी पत्नी सुनीता रिंकू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *