Punjab News: पंजाबी नौजवान विदेश जाने का रास्ता लगे छोड़ने

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले साल के दौरान राज्य के योग्य नौजवानों को 28,873 सरकारी नौकरियाँ मुहैया करवाई हैं, जिसके नतीजे के तौर पर राज्य के नौजवान विदेश जाने का रास्ता छोड़ रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग में क्लर्क की नौकरी हासिल करने वाली गाँव भैनी, ज़िला रूपनगर में जन्मी और बढ़ी हुयी और गाँव नैण कलाँ, पटियाला में विवाहित रुपिन्दरजीत बैंस का कहना है कि पंजाब सरकार ने राज्य के हज़ारों नौजवानों को रोज़गार देकर उनका भविष्य सुरक्षित कर दिया है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

उसने कहा कि नौकरियाँ हासिल करने वाले नौजवान लड़के-लड़कियाँ अब विदेश जाने की बजाय पंजाब में रह कर ही अपना जीवन गुज़ारेंगे और पंजाब के लोगों की सेवा और राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने में अपना योगदान डालेंगे।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

रुपिन्दरजीत बैंस ने कहा कि मैंने सरकारी नौकरी हासिल करके अपने माता-पिता का स्वप्न पूरा किया है। उसने कहा कि मेरे पिता जी सेवामुक्त मुख्य अध्यापक हैं और यह उनकी दिली इच्छा थी कि मैं पढ़-लिख कर अपने पैरों पर खड़े हो जाऊँ। उसने कहा कि मुझे पंजाब सरकार ने सरकारी नौकरी देकर ताकत दी है।

VIDEO- भाजपा नेता पर शारीरिक शोषण का आरोप, महिला पहलवान धरने पर बैठीं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *