Jalandhar By Poll: डेली संवाद की खबर का बड़ा असर- नोट के बदले वोट खरीदने वाले कांग्रेस के राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ CM भगवंत मान करेंगे चुनाव आयोग से शिकायत

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। डेली संवाद और डेली संवाद पंजाबी पर दिखाई गई खबर का बड़ा असर हुआ है। खबर है कि सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान चुनाव आयोग से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ शिकायत करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: वोटरों को रिझाने के लिए कांग्रेस बांट रही है पैसा, VIDEO वायरल

कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह की वोटरों को लुभाने के लिए पैसे बांटने वाली वीडियो को डेली संवाद पंजाबी ने प्रमुखता से दिखाया था, इसके बाद आम आदमी पार्टी हरकत में आ गई है। आम आदमी पार्टी के स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्जर के बाद अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डेली संवाद पंजाब की वीडियो का संज्ञान लिया है और राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रहे हैं।

डेली संवाद पंजाबी पर दो दिन पहले कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह वेस्ट हलके में प्रचार दौरान महिला को पैसे देने की वीडियो दिखाई थी। डेली संवाद पंजाबी की वीडियो न्यूज देखने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ा संज्ञान लिया है। सीएम मान ने इस मामले पर कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह महिला को पैसे देने के मामले में चुनाव आयोग को शिकायत करेंगे। सीएम मान विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पैसों के बल पर लोगों को खरीदना चाहती है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

डेली संवाद पर दिखाए गए वीडियो के मुताबिक कुछ दिन पहले कांग्रेस के चुनाव प्रभारी कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह प्रचार दौरान महिला को पैसे देते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो में उनके साथ अमृतसर के सांसद भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बस्तियों की बताई जा रही है। जिसमें राणा गुरजीत सिंह पहले किसी घर में गए और उसके बाद बाहर निकलने पर उन्हें एक महिला मिली। उन्होंने महिला से बातचीत की। इसके बाद अपने कुर्ते की ऊपर वाली जेब को टटोला, लेकिन उसमें कुछ पर्चियां निकली।

बाद में उन्होंने अपने किसी साथी को पैसे देने के लिए कहा। साथी ने तुरंत उन्हें 500-500 के नोट थमाए। राणा ने नोट बिना गिने आगे उनके साथ ही खड़ी महिला को जबरदस्ती पकड़ा दिए। हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला ने नोट सीधे नहीं पकड़े बल्कि राणा गुरजीत सिंह उन्हें नोट हाथ में थमाए। जब राणा गुरजीत सिंह ने महिला को नोट थमाए तो वह अकेली नहीं थी, उसके साथ और भी महिलाएं थीं।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *