MP Of BJP: भाजपा सांसद पर बड़ी कार्रवाई, लड़कियों के यौन शोषण के मामले में दर्ज हुई FIR

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। MP Of BJP: प्रदर्शनकारी पहलवानों के बढ़ते समर्थन के बीच, दिल्ली पुलिस ने सात महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज कीं। जिसके बाद आने वाले समय में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस थाने में डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बृज भूषण के खिलाफ एक पहलवान का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही छह अन्य महिला पहलवानों के आरोप में दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दिल्ली पुलिस आरोपों की जांच करेगी।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

उधर भारतीय कृषि संघ बृजभूषण शरण द्वारा पहली बार एफआईआर दर्ज होने के बाद बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुझे अभी तक एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है, एफआईआर की कॉपी मिलते ही मैं सही समय पर जवाब दूंगा। वहीं कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा आज प्रियंका गांधी के साथ पहलवानों से मिली। हुड्डा ने कहा कि पहलवानों ने प्रियंका से अपना दर्द साझा किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश इन महिला पहलवानों के साथ खड़ा है।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *