Jalandhar By Poll: अकाली दल को बड़ा झटका, चंदन ग्रेवाल AAP में शामिल, CM भगवंत मान ने करवाई ज्वाइनिंग

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: अकाली दल को बड़ा झटका फिर से लगा है। अकाली दल के नेता चंदन ग्रेवाल ने घर वापसी करते हुए आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया है। चंदन ग्रेवाल को पार्टी में ज्वाइन करवाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद उनके घर पहुंचे।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

आम आदमी पार्टी लगातार कांग्रेस और अकाली दल समेत भाजपा नेताओं को अपने पाले में कर रही है। जिससे पंजाब की राजनीति में दल बदल लगातार जारी है। इसी के चलते शिरोमणि अकाली दल को एक बार फिर झटका लगा है। नगर निगम सफाई कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारी संगठनों के नेता चंदन ग्रेवाल ने आम आदमी पार्टी में ज्वाइन कर लिया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

शिरोमणि अकाली दल के जालंधर सेंट्रल से प्रभारी चंदन ग्रेवाल को पार्टी में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद जालंधर उनके घर पहुंचे। शहर के मिलाप चौक में स्थित चंदन ग्रेवाल के घर मुख्यमंत्री मान के आगमन पर स्वागत किया गया। चंदन के आम आदमी पार्टी में आने पर पार्टी को पहले से ज्यादा मजबूती मिली है।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *