Punjabi Boy Died In America: पंजाब के युवक की विदेश में गोली मारकर हत्या, घर में मची चीख-पुकार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेरिका। Punjabi Boy Died In America: विदेश से आए दिन पंजाबियों की खबरे सामने आती ही रहती है। ऐसी एक खबर अमेरिका से सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका में एक पंजाबी युवक की लूटेरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक पंजाब के कपूरथला के अंतगर्त आते गांव जलाल भुलाना का रहने वाला था।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

जानकारी के मुताबिक, वाशिंगटन राज्य के वैंकूवर शहर में एक गैस स्टेशन की दुकान पर काम करने के दौरान लुटेरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसकी सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई हैं। मृतक युवक का नाम नवजोत सिंह साल 30 का बताया रहा है। वह अभी पिछले साल ही अमेरिका गया था और वहां एक गैस स्टेशन पर काम करता था।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

वारदात वाशिंगटन की वैंकूवर सिटी में अंजाम दी गई। बताया जा रहा है कि मांग पूरी करने बावजूद लुटेरों ने उसे गोली मार दी। लुटेरे गैस स्टेशन के स्टोर में लूटपाट के इरादे से घुसे थे, जिनसे भिड़ंत में नवजोत की हत्या हो गई। इस घटना की CCTC फुटेज भी सामने आई है। वहीं इस सूचना से गांव जलाल भुलाना में मातम छा गया और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *