Jalandhar By Poll: निवर्तमान डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत बंटी ने बुलाई जनसभा ने ले लिया रैली का रूप, लोगों का हुजूम देखकर कैबिनेट मंत्री बोले- सुशील रिंकू की जीत पक्की

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर के निवर्तमान डिप्टी मेयर और आम आदमी पार्टी के नेता हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने बस्तियात इलाके में एक चुनावी जनसभा का आयोजन किया। इसमें खासकर कैबिनेट मंत्री ब्रमशंकर जिम्पा, हरचंद बरसट के साथ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने हिस्सा लिया। हालांकि बंटी ने बैठक का आयोजन किया था, लेकिन लोगों के आने का सिलसिला इतना रहा कि बैठक ने रैली का रूप ले लिया।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

जालंधर में बस्तियात इलाके में हरसिमरनजीत सिंह बंटी की अच्छी पकड़ है। खासकर युवाओं में बंटी की पकड़ सबसे ज्यादा है। जिससे बंटी ने जब जनसभा का आयोजन किया तो युवाओं को हुजूम इस कदर इकट्ठा हुआ कि बंटी की जनसभा रैली में तब्दील हो गई। रैली में तब्दील होती जनसभा को देखकर कैबिनेट मंत्री ब्रमशंकर जिम्पा और पार्टी नेता काफी खुश नजर आए।

रैली को ब्रम शंकर जिम्पा के साथ साथ हरचंद बरसट और विधायक शीतल अगुराल ने संबोधित किया। ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि निवर्तमान डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी युवा नेता हैं और उनकी युवाओं में गहरी पकड़ है। उन्होंने कहा कि बस्तियात की इस रैली को देखकर दावे सके कह सकता हूं कि आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुशील रिंकू का जीतना तय है। रिंकू की जीत कोई रोक नहीं सकता।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि हरसिमनजीत सिंह बंटी की लोकप्रियता इसे से आंकी जा सकती है कि एक छोटे से काल पर यहां रैली का हुजूम इकट्ठा हो गया। उन्होंने कहा कि बंटी की हर वर्ग और हर उम्र के लोगों में बेहतर पकड़ है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हर एक गारंटी पूरी कर रही है।

निवर्तमान डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने आए हुए सभी नेताओं का मंच पर स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों का प्यार बढ़ा है। जिससे आज यहां जनसभा ने रैली का रूप ले लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *