Karnataka Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों पर मतदान जारी, 9 बजे तक 8.26 फीसद मतदान

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कर्नाटक। Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Election) की वोटिंग का काउंट डाउन हो चुका है। राज्य में आज सुबह 7 बजे से एक चरण में वोटिंग शुरू हो चुकी है। इसके परिणाम शनिवार 13 मई को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले सोमवार को चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों का प्रचार अभियान समाप्त हो चुका है। कर्नाटक की सत्‍ता में काबिज होने के लिए बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस कड़ी मशक्कत में जुटी है।

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह सात बजे से कर्नाटक के 58,545 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, कर्नाटक में 9 बजे तक 8.26 फीसद मतदान हुआ है। राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई, पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार समेत कई दिग्गजों मतदान किया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

बता दें कि कर्नाटक की जनता 2,615 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 13 मई को राज्य में वोटों की गिनती होनी है। कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने वोट डाला। उन्होंने कहा- भाजपा के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। मैंने हमेशा इस क्षेत्र के लोगों के लिए काम किया है, मैंने बहुत बार कहा है कि अगर कोई संगठन संविधान के खिलाफ है तो केंद्र सरकार उसे बैन कर सकती है, यह शक्ति राज्य सरकार के पास नहीं है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

चुनाव आयोग कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जो निर्देश दिए हैं, उसके मुताबिक प्रत्येक ग्राउंड फ्लौर पर होगा। मतदान केंद्र भवन तक जाने के लिए अच्छी पहुंच वाली सड़क और इसके साथ ही पीने का पानी और प्रतीक्षा जैसे सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं का इंतजाम किया गया है इसके साथ ही कर्नाटका वरुणा में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने जीत दावा किया है।

जालंधर में सुबह 8 बजे शुरु हो गई वोटिंग, कब आएगा नतीजा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *