Jalandhar News: फैन भगत सिंह क्लब के प्रधान मनीष राजपूत के खिलाफ FIR

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: ‘फैन भगत सिंह क्लब’ (Fan Bhagat Singh Club) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फैन भगत सिंह क्लब के प्रधान मनीष राजपूत पर मामला दर्ज हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मनीष राजपूत और उसके दोस्तों सहित दुकान पर तोड़फोड़, लूट और व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है।

ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा

शिकायतकर्ता दिनेश कुमार ने बताया कि एक छोटा बच्चा मोहल्ले से गुजर रहा था और तेल खत्म होने के कारण उसने एक्टिवा को किक मारनी शुरू कर दी। वह गली के किनारे पर एक्टिवा खड़ी करके किक मार ही रहा था कि वहां पर फैन भगत सिंह क्लब के प्रधान मनीष राजपूत व उसके साथी बच्चे को वहां से जाने को लेकर डराने धमकाने लगे। जिसके बाद बच्चे ने घर जाकर अपने पिता को घटना संबंधी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

दिनेश कुमार ने बताया कि बच्चे के पिता और वह थाने में शिकायत देने आए तो पीछे से फैन भगत सिंह क्लब के मुखी मनीष राजपूत व उसके साथियों ने तेजधार हथियारों से दिनेश की खिंगरा गेट स्थित दुकान पर जमकर तोडफ़ोड़ की। हमलावारों ने दुकान के एक कर्मचारी की सोने की चेन और वहां से नगदी छीनकर ले गए। थाना 3 की पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

VIDEO- सुशील रिंकू ने तोड़ी कांग्रेस की बादशाहत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *