Punjab Vigilance: विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेने के मामले में ASI गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, खन्ना। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान दो किस्तों में 9000 रुपए रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में आज पुलिस थाना समराला, जिला खन्ना में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) बलदेव राज को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त एएसआई बलदेव राज को मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार निरोधक कार्रवाई लाइन पर जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव भील माजरा निवासी राम सिंह की शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि उक्त शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त पुलिसकर्मी अपनी बेटी और दामाद के खिलाफ कोई पुलिस मामला दर्ज नहीं करने के बदले में दो किश्तों में 9000 रुपये रिश्वत के रूप में पहले ही ले चुका है।

ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा

शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि रिश्वत लेने के बावजूद उक्त पुलिसकर्मी ने उसके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की राशि के भुगतान के संबंध में एएसआई के साथ पूरी बातचीत को रिकॉर्ड किया और सबूत के तौर पर सतर्कता ब्यूरो को सौंप दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना ने शिकायत की जांच की और शिकायतकर्ता से 9000 रुपये की रिश्वत लेने का दोषी पाए जाने के बाद उक्त पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

The Kerala Story | द केरला स्टोरी | True or Fake? | देखें पूरा सच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *