Punjab Cabinet: पंजाब मंत्रीमंडल में शामिल हुए बलकार सिंह और गुरमीत सिंह, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, विजीलैंस जांच रुकवाने की सिफारिश निज्जर को ले डूबी, पढ़ें और देखें

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़ Punjab Cabinet: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज एक बार फिर अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। पंजाब कैबिनेट की बैठक में आज नए 2 मंत्री शामिल हो गए हैं। आपको बता दे कि पंजाब कैबिनेट में आज चौथी बार विस्तार हुआ है। उधर, विजीलैंस जांच रुकवाने की सिफारिश करने वाले मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर की मंत्रीमंडल से छुट्टी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

पंजाब राज भवन में मुख्यमंत्री ने अपनी कैबिनेट में करतारपुर से विधायक बलकार सिंह और लंबी से विधायक गुरमीत सिंह खुडियां को शामिल कर लिया गया है। दोनों नए मंत्रियों को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यहां आपको यह बताना जरूरी होगा कि बलकार सिंह दोआबा क्षेत्र से ब्रह्मशंकर जिंपा के बाद दूसरे मंत्री हैं। इस बात का भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके बाद मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल हो सकता है। गुरमीत सिंह खुडियां पूर्व सांसद जगदेव सिंह खुडियां के पुत्र हैं।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

बता दे कि गत दिवस स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने अपने निजी कारणों से भगवंत मान को इस्तीफा सौंप दिया था। जिसके बाद भगवंत मान ने इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को भेज दिया था।

यह भी बताया जा रहा है कि भगवंत मान ने इंदरबीर सिंह निज्जर को निजी आधार पर मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने को कहा था। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के 15 महीने में निज्जर तीसरे मंत्री हैं, जिन्हें कुर्सी गंवानी पड़ी। इससे पहले डॉ. विजय सिंगला और फौजा सिंह सरारी को हटाया जा चुका है।

VIDEO- क्यों हटाए गए मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर? किस MLA को मिली कुर्सी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *