Petrol-Diesel Price: बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें तेल की कीमतों पर लेटेस्ट अपडेट

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price)में बढ़ोतरी हुई है। अब पंजाब के नागरिकों को पहले से लगभग एक रुपये अधिक प्रति लीटर पेट्रोल के लिए खर्च करने पड़ेंगे। लगभग यही हाल डीजल के साथ भी है। दरअसल, पंजाब सरकार द्वारा मूल्यवर्धित कर (VAT) में बढ़ोतरी के बाद राज्य में पेट्रोल 92 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि डीजल के दाम 88 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

वैट में वृद्धि के साथ पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें (मोहाली में) बढ़कर क्रमशः 98.95 रुपये प्रति लीटर और 89.25 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। नई खुदरा कीमतें 10 और 11 जून की मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं। यह इस साल में दूसरा मौका है जबकि ईंधन कीमतें बढ़ी हैं। फरवरी में AAP सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर 90 पैसे प्रति लीटर का उपकर लगाया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

डीजल पर वैट 1.13 प्रतिशत बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि पेट्रोल पर इसे 1.08 प्रतिशत बढ़ाकर 15.74 प्रतिशत किया गया है। वैट में बढ़ोतरी के साथ पंजाब में पेट्रोल और डीजल की दरें पड़ोसी राज्यों की तुलना में अधिक हो गई हैं। संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ में डीजल और पेट्रोल की खुदरा कीमतें क्रमशः 84.26 रुपये प्रति लीटर और 96.20 रुपये प्रति लीटर हैं।

  • बेंगलुरु: पेट्रोल रेट: 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल रेट: 98.65 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 88.95 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल रेट: 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 94.24 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल रेट: 97.04 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.91 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल रेट: 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल रेट: 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल रेट: 106.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • नई दिल्ली: पेट्रोल रेट: 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा: पेट्रोल रेट: 96.65 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.82 रुपये प्रति लीटर

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *