Weather Latest Update: प्रचंड गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Latest Update: उत्तर भारत में सूरज की तपिश और गर्मी का कहर जारी है। वहीं, दक्षिण पश्चिम मॉनसून केरल और तमिलनाडु के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी दस्तक दे चुका है। जिसकी वजह से राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि, मॉनसून का प्रभाव बंगाल के उत्तरी हिस्से तक सीमित रहेगा।

राज्य के अन्य हिस्सों को मॉनसून के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी के बीच हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर और मध्य प्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। देश के तटीय इलाके में बिपरजॉय चक्रवात का खतरा नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र और गुजरात तट पर तेज़ हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

गुजरात और तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। बारिश की गतिविधियां गुजरात के दक्षिणी तट पर शुरू होने की उम्मीद है और धीरे-धीरे तेज हो सकती है। मौसम विभाग की मानें नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर ही दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि, इस दौरान राजधानी में तेज हवाएं चल सकती हैं।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *