Punjab News: पंजाब में BJP नेता के खिलाफ FIR दर्ज, महिलाओं ने लगाए बड़ा आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना (दीपक गुप्ता)। Punjab News: पंजाब में भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस ने गुंडागर्दी और मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया है। मामला लुधियाना के किदवई नगर स्थित आर्य समाज मंदिर का है। यहां मंदिर को खाली करवाने को लेकर पंजाब भाजपा के पूर्व उपप्रधान प्रवीण बंसल और पुजारी के बीच विवाद हुआ था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता प्रवीण बंसल पर लुधियाना में मंदिर के पुजारी और उसके परिवार से मारपीट करने पर थाना डिवीजन नंबर 2 में मामला दर्ज किया है। पूरे मामले की एक वीडियो भी सामने आई है। भाजपा नेता प्रवीण बंसल ने बताया था कि वह मंदिर में हवन करवाने की तैयारी कर रहे थे। मंदिर के पुजारी की मौत हो चुकी है।

बंसल के मुताबिक अब उसका बेटा मंदिर की देखरेख करता है। मंदिर के पैसों को लेकर कई बार गड़बड़ी हो चुकी है। इस कारण उसे मंदिर से बाहर जाने के लिए कहा था। इसी रंजिश के चलते उसने हवन में विघन डालने की कोशिश की। इस मामले की वीडियो सामने आने के बाद ब्राह्मण समाज ने कार्रवाई की मांग को लेकर धरना लगाया था।

parveen bansal bjp leader
ये भी पढ़ें: जालंधर के Wonderland में मत भेजना अपने बच्चे, जाने वजह

उधर, दूसरे पक्ष की महिला रोशनी व उनके परिवार ने आरोप लगाए थे कि भाजपा नेता प्रवीण बंसल पहले भी मंदिर खाली करवाने की कोशिश कर चुके हैं। घटना वाले दिन भी उन्होंने बहाने के साथ मंदिर में माहौल खराब किया है। उनके परिवार के 3 लोग राजपाल, राजेश और आदित्य हैं।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *