Punjab News: तीन साल बाद लुधियाना से दिल्ली के लिए शुरू होंगी उड़ाने, पढ़े

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना से राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा के प्रयासों और उड़ान योजना के तहत 6 सितंबर से साहनेवाल हवाई अड्डे के लिए उड़ानें फिर से शुरू होंगी। आपको बता दे कि पहली उड़ान 6 सितंबर को सुबह 9:25 बजे दिल्ली के हिंडन हवाई अड्डे से उड़ान भरेगी और 10:50 बजे साहनेवाल हवाई अड्डे पर पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

वहीं वापसी की उड़ान सुबह 11:10 बजे साहनेवाल से रवाना होगी और दोपहर 12:25 बजे हिंडन पहुंचेगी। इस फ्लाइट में सांसद संजीव अरोड़ा हिंडन से लुधियाना के लिए रवाना होंगे। हिंडन से साहनेवाल की उद्घाटन उड़ान में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि और अरोड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

यहां हम आपको बता दें कि 16 अगस्त को राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने साहनेवाल एयरपोर्ट पर उड़ान योजना के तहत उड़ानें शुरू करने के लिए सचिव राजीव बंसल को पत्र लिखा था। लुधियाना से दिल्ली और दिल्ली से लुधियाना की उड़ान हफ्ते में पांच दिन यानि सोमवार से शुक्रवार तक चलेगी। उसके बाद यह फ्लाइट अक्टूबर के अंत से सात दिनों तक चलेगी।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर थार समेत नगर में लगाई छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *