Punjab News: कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब में कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर पुलिस ने सुबह 5 बजे गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

बीडीपीओ कार्यालय पर धरना देने और काम में बाधा डालने के आरोप में पूर्व विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोर्ट ने जीरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दे कि यह गिरफ्तारी सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप के तहत हुई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बीडीपीओ की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप है कि कुलबीर जीरा ने अपने समर्थकों के साथ बीडीपीओ दफ्तर के बाहर धरना दिया। इसी दौरान कुलबीर अपने साथियों के साथ कार्यालय में घुस आया और कथित तौर पर वहां सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की थी।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *