Accident in Punjab: पंजाब में भयानक हादसा, मौके पर ही 5 लोगों की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Accident News
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोगा। Accident in Punjab: पंजाब से बड़ी खबर है। मोगा में भयानक सड़क एक्सीडैंट में पांच लोगों की मौत हो गई है। यह एक्सीडैंट कस्‍बा फतेहगढ़ पंजतुर के गांव कड़ाहे वाला के नजदीक हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक और वरना गाड़ी की जोरदार टक्‍कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक थाना फतेहगढ़ पजंतुर के तहत आते इलाके में एक्सीडैंट हुआ है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई करने में जुट गए हैं। वहीं मृतकों की पहचान मोगा जिले के गांव शेरपुर तैयबा के रहने वालों के तौर पर हो रही है।

पांचों शवो को अस्पताल में पहुंचाया

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है की घटना सुबह करीब दो और तीन बजे के बीच हुई है। रविवार को भी मोगा में अजितवाल कस्बे के निकट सड़क हादसा हुआ था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसमें फाजिल्का के गांव फौजा से लुधियाना के बद्दोवाल में जा रही दूल्हे की कार सड़क पर पराली से भरे खड़े ट्राला से जा टकराई। हादसे में दूल्हा सुखबिंदर सिंह सहित चार की मौत हो गई। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए समाज सेवा समिति के प्रधान गुरसेवक सिंह सन्यासी ने अस्‍पताल में पहुंचाया गया था।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *