Indian Army: केंद्र सरकार का महिला सैनिकों को दिवाली तोहफा, किया ये ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Indian Army: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले महिला जवानों को बड़ा तोहफा दिया है। अब महिला सैनिकों को समान मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) मिलेगा चाहे उनकी रैंक कुछ भी हो। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी महिला सैनिकों को समान मातृत्व, शिशु देखभाल और गोद लेने की छुट्टी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह निर्णय सशस्त्र बलों में सभी रैंकों की महिलाओं की “बड़े पैमाने पर भागीदारी” सुनिश्चित करेगा। ”रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महिला सैनिकों को उनके समकक्ष अधिकारी के बराबर मातृत्व, शिशु देखभाल और गोद लेने की छुट्टी देने के नियमों को लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।”

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

नियमों के लागू होने के साथ ही सेना में महिलाएं ये छुट्टियाँ समान रूप से मिलेंगी, चाहे वे अधिकारी हों या किसी अन्य रैंक पर कार्यरत हों। मंत्रालय के मुताबिक, इस कदम से सेना में महिलाओं को अपने पेशेवर और पारिवारिक जीवन में बेहतर संतुलन बनाने और अपनी कामकाजी परिस्थितियों में सुधार करने में मदद मिलेगी।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *