Punjab News: मीत हेयर ने पंजाब जल संसाधन प्रबंधन और विकास निगम के 13 नव-नियुक्त उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यहाँ पंजाब भवन में पंजाब जल संसाधन प्रबंधन और विकास निगम के नव-नियुक्त 13 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र हासिल करने वालों में 5 जे.ई., 2 जि़ला अधिकारी, 4 क्लर्क और 2 ट्यूबवैल ऑपरेटर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मीत हेयर ने उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत का फल है और अब वह पूरी निष्ठा से विभाग में काम करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार अब तक 36,000 के करीब नौजवानों को नौकरियाँ मुहैया कर चुकी है और नौजवानों को रोजग़ार देना ही सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि जल संसाधन विभाग किसानों के साथ सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है और मौजूदा सरकार द्वारा दशकों बाद बंद पड़ीं खाली नेहरें फिर से शुरू करवाई गई हैं, जिससे टेलों तक किसानों को नहरी पानी पहुँचा। उन्होंने कहा निचले क्षेत्रफल में नहरी पानी से सिंचाई को बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

इससे पहले पंजाब जल संसाधन प्रबंधन और विकास निगम के चेयरमैन रणजीत सिंह चीमा ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए नव-नियुक्त उम्मीदवारों का भी विभाग में स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव जल संसाधन कृष्ण कुमार और निगम के एम.डी. पवन कपूर भी उपस्थित थे।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *