Jalandhar News: जालंधर के Vasal Hospital के सामने हंगामा, डा. पंकज त्रिवेदी ने शिवसेना नेताओं पर गुंडागर्दी और ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के वस्सल अस्पताल के डाक्टरों पर इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए शिवसेना के कथित नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। यहां तक कि डां. पंकज त्रिवेदी के ओपीडी में घुस गए। एक तरफ जहां शिवसेना नेताओं ने अस्पताल पर आरोप लगाया, तो दूसरी अस्पताल के डाक्टर पंकज त्रिवेदी ने शिवसेना नेताओं पर गुंडागर्दी और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कपूरथला चौक के पास स्थित वस्सल अस्पताल के सामने आज दोपहर में तथाकथित शिवसेना के नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इन लोगों ने अस्पताल के डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। तथाकथित शिवसेना नेताओं ने कुछ मरीज के परिजनों को पेश करते हुए इलाज में कोताही का आरोप लगाया।

अस्पताल में हंगामा और गुंडागर्दी

दूसरी तरफ वस्सल अस्पताल के डाक्टर पंकज त्रिवेदी ने कहा है कि कुछ लोग खुद को शिवसेना नेता बताते हुए उनके कमरे में घुस आए। यहां तक कि ओपीडी में मरीजों को देखने समय उक्त लोगों गुंडागर्दी की और हंगामा किया। उन्होंने कहा कि उक्त लोग उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

डाक्टर पंकज त्रिवेदी ने कहा है कि अगर किसी मरीज को कोई परेशानी है तो वह व उनके परिवार वाले सीधे आकर मिल सकते हैं। गुंडों को अस्पताल में लाकर हंगामा करना और धमकी देना गलत है। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी और ब्लैकमेलिंग के आगे झुकने वाले नहीं है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *