Punjab News: मंत्री अनमोल गगन मान होंगी दिल्ली की प्रगति मैदान में ’पंजाब डे’ समागम की मुख्य मेहमान

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन, कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारत अंतर-राष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 के दरमियान 18 नवंबर को होने वाले ’पंजाब डे’ समागम के मुख्य मेहमान होंगे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पंजाब कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा इस मौके पर पंजाब पैविलियन का उद्घाटन किया जायेगा जहाँ अलग-अलग विभागों और संस्थानों जैसे मार्कफैड, वेरका, पी. एस. आई. ई. सी-इनवैस्ट पंजाब, पंजाब पर्यटन विभाग, विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग, पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड, पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना द्वारा पंजाब की विरासत, संस्कृति, औद्योगिक विकास, कृषि क्षेत्र में नवीनतम कदमों और हस्त कला की वस्तुएँ प्रदर्शित की जा रही हैं। इस साल के व्यापार मेले का विषय “वसुधैव कुटुम्बकम – व्यापार के द्वारा एकता“ है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन स्टालों और तैनात विभागीय अधिकारी पंजाब पैविलियन में आने वाले लोगों को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा विकास प्रमुख और लोक हित में उठाए जा रहे कदमों के बारे जानकारी दे रहे हैं। प्रवक्ता ने आगे बताया कि पंजाबी गीत संगीत जगत में प्रसिद्ध गायिका अफ़साना ख़ान द्वारा पंजाब डे के समागम के दौरान सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किया जायेगा।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *