Canada News: कनाडा भेजने के नाम पर इस इमीग्रेशन कंपनी ने ठगे लाखों रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Canada News: जैसे जैसे विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे ही विदेश भेजने के नाम पर एजेंटो द्वारा ठगी (Fraud) के मामले भी बढ़ते जा रहे है। आज के समय में हर घर का एक आदमी विदेश जाकर बसा हुआ है।

कई बार विदेश जाने के चाहवान वालों के साथ एजेंटो द्वारा ठगी कर ली जाती है। बता दे कि विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड बढ़ते जा रहे है। फ्रॉड ट्रेवल एजेंट विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर ली जाती है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित ईगल इमीग्रेशन कंपनी संचालक ने रोहतक निवासी महिला सहित कुछ विद्यार्थियों को कनाडा व सिंगापुर भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। पुलिस ने गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी, अनुपम, जसकरण, गगनदीप, हरमन और अमित के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Fraud in Punjab

रोहतक निवासी महिला सोनिया ने बताया कि उसे सिंगापुर और उसके तीन छात्रों को पढ़ाई के लिए कनाडा जाना था। उन्होंने वर्ष 2022 में सेक्टर-34 स्थित ईगल इमीग्रेशन कंपनी का विज्ञापन देखा और विदेश जाने के लिए इनके कार्यालय में फोन पर बातचीत की।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

कंपनी वालों ने महिला व उसके साथ जाने वाले अन्य लोगों के दस्तावेज सहित उन्हें एससीओ नंबर 196-197 सेक्टर-34 स्थित कार्यालय में बुलाया। महिला अपने व छात्रों के दस्तावेजों सहित चंडीगढ़ पहुंची और उन्हें पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज सौंप दिए।

इस दौरान कंपनी वालों ने महिला को सिंगापुर व छात्राें को कनाडा भेजने के लिए कुल खर्च करीब साढ़े 46 लाख रुपये बताया। महिला ने जनवरी 2023 में अलग-अलग किस्तों के जरिए कंपनी में कुल 46 लाख 30 हजार रुपये जमा करवा दिए। लेकिन इसके बाद भी न ही वीजा मिला और ना ही डाक्यूमेंट्स वापिस दिए।

संगरूर- पहले दी बड़ी जीत, फिर जमानत जब्त करवाई



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *