Crime In Punjab: पंजाब में इंसानियत शर्मसार, 20 दिनों तक नाबालिग लड़की को बंधक बना किया गैंगरेप, मामला दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Crime In Punjab: पंजाब में अपराध के मामले दिन व दिन बढ़ते जा रहा है। कभी लूट, कभी गोलीबारी और कभी रेप के मामले सामने आते रहते है। ऐसे ही एक मामला पंजाब के लुधियाना से सामने आ रहा है।

खबर है कि लुधियाना में 15 साल की नाबालिगा से गैंगरेप हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक 15 साल की लड़की से 3 आरोपियों ने करीब 20 दिनों तक गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के बयानों के आधार पर शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

दरअसल पीड़ित लड़की 1घरेलू विवाद के कारण परिजनों से रुठ कर घर से भाग गई थी। लुधियाना के ढंडारी रेलवे स्टेशन पहुंची तो एक युवक ने उसे बातों में उलझा लिया। इसके बाद युवक लड़की को होने कमरे में ले गया जिसके बाद तीन आरोपियों ने उसके साथ 20 दिन तक गैंगरेप किया।

पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि वह परिवार से नाराज होकर घर से चली गई थी। जब वह ढंडारी रेलवे स्टेशन पर बैठी थी। उस समय उसे सुखवीर नाम का लड़का मिला। सुखवीर ने उसे काम दिलाने का झांसा दिया और अपने कमरे पर ले गया।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

जहां पहले से ही सुखवीर के दो दोस्त सोनू और दीपक मौजूद थे। तीनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। आरोपी सुखवीर मुल्लापुर का रहने वाला है और शादीशुदा है, जबकि अन्य सोनी और दीपक प्रवासी है। तीनों आरोपी 24 अप्रैल तक बदमाश उससे रेप करते रहे।

जब किशोरी ने शोर मचाया और परिवार के पास जाने की जिद की तो तीनों युवक उसे हैबोवाल के इलाके में छोड़कर फरार हो गए। वहीं पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संगरूर- पहले दी बड़ी जीत, फिर जमानत जब्त करवाई

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *