Exit Poll Result: पंजाब में पोलिंग बूथ पर फायरिंग, पुलिसकर्मी की मौत, भाजपा और इंडी गठबंधन में कांटे की टक्कर, पढ़ें एक्जिट पोल

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Exit Poll Result 2024 LIVE: देश में लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण आज यानि शनिवार शाम 6 बजे खत्म हो गया। आज सभी सातों चरणों के चुनाव संपन्न हो गए। इसके बाद अलग-अलग एजेंसियों की ओर से कराए गए एग्जिट पोल जारी किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

अब तक जारी एग्जिट पोल की रिपोर्ट देखें तो इन राज्‍यों में भाजपा को बड़ा झटका लग रहा है तो वहीं इंडी गठबंधन को बंपर बढ़त मिलती नजर आ रही है। हालांकि भाजपा अपने 400 सीट पार के दावे पर अटल है, तो इंडी गठबंधन ने 295 सीट जीतने का दावा किया है।

तरनतारन में पुलिस कर्मी की मौत

पंजाब में वोटिंग के दौरान तरनतारन में बूथ पर तैनात पुलिस कर्मचारी कुलदीप सिंह की अपनी ही रिवॉल्वर से गोली चलने से मौत हो गई। वहीं कई जगह EVM खराब होने से मतदान में देरी हुई।

Firing

आज तक यानी एक्सिस माय इंडिया के अब तक सर्वे के मुताबिक, एनडीए के खाते में 54 से 65, इंडी गठबंधन के खाते में 61 से 72 और अन्य के खाते में सिर्फ दो सीटें आ रही हैं। वहीं इंडिया टीवी पर जारी अब तक के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 56 से 65, इंडी गठबंधन को 59 से 66 और अन्य के खाते में चार से सात सीटें मिल सकती की हैं।

केरल में यह है भाजपा की स्थिति

इंडिया टीवी के मुताबिक, केरल में यूडीएफ को 13 से 15, एलडीएफ को तीन से पांच सीटें मिलती नजर आ रही हैं, जबकि भाजपा के खाते में एक से तीन सीटें मिल सकती हैं। तमिलनाडु में डीएमके को 16 से 18, कांग्रेस को छह से आठ, भाजपा को पांच से सात और अन्य के खाते में आठ से 10 सीटें आती नजर आ रही हैं।

तमिलनाडु में इंडी गठबंधन को बढ़त

तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों पर इंडी गठबंधन को भारी बढ़त मिलने का अनुमान आजतक ने अपने एग्जिट पोल में जताया है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को 13-15, डीएमके को 20-22, एआईएडीएमके को 0-2 और भाजपा को 2-4 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

Exit Poll
Exit Poll

पंजाब में क्या कहते हैं कि एक्जिट पोल

पंजाब की 13 सीटों और चंडीगढ़ सीटा पर आज यानी 1 जून को मतदान हुए। अब चुनाव का शोर गुल थम गया है। इसके साथ ही सबकी नजरें एग्जिट पोल पर टिकी हैं। मतदान के बाद एग्जिट पोल एक सर्वे होता है। इसमें मतदान के नतीजों की एक झलक भी देखने को मिल जाती है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में पोलिंग बूथ पर APRO की मौत, AAP नेताओं के खिलाफ FIR

हालांकि, ये नतीजे पूरी तरह से सटीक नहीं होते हैं। चार जून को परिणाम के बाद ही सटीक नतीजे सामने आएंगे। इंडिया टीवी के अनुसार पंजाब में मिले झुले नतीजे सामने आ रहे हैं। आप को दो से चार सीट, भाजपा को दो से तीन, कांग्रेस को चार से छह और शिरोमणि अकाली दल को एक से तीन सीटें मिल रही हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *