Lok Sabha Election Results: वाराणसी से PM मोदी हुए आगे, रायबरेली से राहुल गांधी और जालंधर से चरणजीत चन्नी का क्या है हाल, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Narendra-Modi-and-Rahul-Gandhi-1
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Lok Sabha Election Results live: देश की 543 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के नतीजे सामने आ जाएंगे। तमाम बहस, दावों और शंकाओं के बीच देश और प्रदेश की सियासी तस्वीर कैसी होगी, इसका फैसला थोड़ी देर में हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: कौन है पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन, जो करने जा रही हैं शहबाज के साथ शादी

वाराणसी सीट से पीएम नरेंद्र मोदी आगे हो गए हैं। सुबह वह कांग्रेस के अजय राय से पीछे चल रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी 31 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राहुल गांधी चल रहे हैं आगे

उधर, उत्तर प्रदेश के राय बरेली में राहुल गांधी 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर यहां से भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह हैं।

Rahul Gandhi File Photo
Rahul Gandhi File Photo

इसके साथ ही प्रदेश के 8.77 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अगले पांच साल के लिए किसे अपना जनप्रतिनिधि चुना है इससे भी पर्दा उठ जाएगा।

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में प्रदेश के 81 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। दोपहर बाद से स्पष्ट रुझान और शाम तक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।

Charanjit Singh Channi
Charanjit Singh Channi

जालंधर में पूर्व सीएम आगे

जालंधर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भाजपा को बहुत पीछे छोड़ दिया है। चन्नी इस समय 64 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर फिलहाल भाजपा के सुशील रिंकू हैं। तीसरे नंबर पर AAP के पवन टीनू और चौथे नंबर पर अकाली दल के महिंदर सिंह केपी बने हुए हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *