Punjab News: अब दस्तावेज़ सत्यापित करवाने के लिए पटवारी के दफ़्तर चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं- अमन अरोड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की वचनबद्धता अनुसार सरकार द्वारा नागरिकों ( जी2सी) को दी जाती सेवाओं को निर्विघ्न एंव ज्यादा आसान बनाने के उदेश्य से एक अहम कदम उठाते राज्य के प्रशासकीय सुधार विभाग (डी. जी. आर.) ने ई- गवर्नेंस प्रणाली में पटवारियों को शामिल किया है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

जिसके साथ अब दस्तावेज़ वैरीफिकेशन सम्बन्धित ज़्यादातर सेवाओं का लाभ लोग घर बैठे ले सकेंगे। यह कदम जाति, रिहायश, बुढापा पैंशन योजना एंव आमदन सर्टीफिकेट सहित और कई सर्टीफ़िकेट के लिए सत्यापित प्रक्रिया को सुचारू बनाएगा।

जन-शिकायतें बारे मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि

आज यहाँ जारी एक प्रैस बयान में पंजाब के प्रशासकीय सुधार और जन-शिकायतें बारे मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि आनलाइन वैरीफिकेशन के लिए सभी पटवारियों की लाग-इन आई.डी. बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि पटवारियों को आनलाइन सिस्टम में शामिल करने के साथ आवेदको को अब अपनी वैरीफिकेशन रिपोर्टों पर मोहर और दस्तखत करवाने के लिए पटवारी के दफ़्तर में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि एक बार आवेदन-पत्र संचित करवाने पर उस आवेदन को सम्बन्धित दफ़्तर द्वारा सम्बन्धित पटवारी को आनलाइन भेजा जाएगा।

आवेदको पर बोज कम करने के लिए तैयार किया गया

श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि यह ऑनलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम (Online Verification System) अनावश्यक कागज़ी कार्यवाही को ख़त्म करने और ज़रुरी दस्तावेज़ों की प्रक्रिया को तेज करने के इलावा आवेदको पर बोज कम करने के लिए तैयार किया गया है। डिजिटल प्रौद्यौगिकी के साथ पंजाब सरकार अपने नागरिकों को और ज्यादा कौशल, पारदर्शी और उपभोक्ता- अनुकूल सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

Punjab News
online classes

उन्होंने कहा कि आवेदक अब ज़रुरी सर्टीफिकेट प्राप्त करने के लिए अपनी वैरीफिकेशन आनलाइन करवा सकते है और यह पहलकदमी सरकारी सेवाओं की डिज़ीटाईज़ेशन और नागरिकों के अनुभवों को और ज्यादा बढिया बनाने की दिशा में बेहद अहम कदम है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *