Weather Update: पंजाब में कब बरसेंगे झमाझम बादल, पढ़ें मौसम विभाग की रिपोर्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 360 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update Punjab: पंजाब में मानसून (Monsoon) अपना कमाल नहीं दिखा पा रहा है। जिससे भरपूर बारिश (Rain) नहीं हो रही है। अगस्त (August) माह में पंजाब में मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद थी। इसके बावजूद राज्य में 29 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पंजाब (Punjab) के 9 जिले ऐसे हैं, जहां एक बूंद भी बारिश नहीं हुई। पहले सप्ताह में 3 दिन भारी अलर्ट के बावजूद कुछ ही जिलों में बारिश सक्रिय देखी गई। इन दिनों में पंजाब में औसतन 46.1 मिमी बारिश होती है, लेकिन पहले सात दिनों में अब तक सिर्फ 32.9 मिमी बारिश हुई है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

सामान्य से अधिक बारिश हुई

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक पंजाब के तरनतारन, कपूरथला, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर ऐसे जिले हैं, जहां 7 अगस्त को सुबह 8.30 बजे तक एक बूंद भी बारिश नहीं हुई।

जबकि पठानकोट में 99 फीसदी, फिरोजपुर में 91 फीसदी, मोगा में 93 फीसदी, लुधियाना में 98 फीसदी, रूपनगर में 80 फीसदी और पटियाला में 75 फीसदी कम बारिश हुई। जबकि गुरदासपुर और एसएएस नगर ही ऐसे दो जिले हैं जहां सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

Weather Update
Weather Update

बारिश की संभावना बहुत कम

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन 10 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन बारिश की संभावना सिर्फ 5 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर तक ही सीमित है। अन्य जिलों में बारिश की संभावना बहुत कम रहने वाली है।

बुधवार को पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखी गई है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत तापमान में 2.5 डिग्री की कमी आई है, जिससे तापमान सामान्य पर पहुंच गया है।

Weather Update: पंजाब में कब बरसेंगे झमाझम बादल, पढ़ें मौसम विभाग की रिपोर्ट

बठिंडा सबसे गर्म रहा

शहरों का अधिकतम तापमान भी 30 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। आज राज्य में बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 35.4 डिग्री रहा। यहां भी बारिश दर्ज की गई है।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *