Punjab News: डॉ. बलजीत कौर ने SC/BC शिक्षक यूनियन के साथ उनकी मांगों को लेकर की बैठक

Daily Samvad
2 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे ताकि अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

इस बात की जानकारी सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज सिविल सचिवालय में एस.सी./बी.सी. शिक्षक यूनियन पंजाब के साथ विभिन्न मुद्दों पर बैठक करते हुए दी।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक डी.के. तिवारी, निदेशक अमृत सिंह, निदेशक-कम-संयुक्त सचिव राज बहादुर सिंह और उप निदेशक रविंदरपाल सिंह के साथ यूनियन की मांगों पर विचार-विमर्श किया।

Punjab News: डॉ. बलजीत कौर ने SC/BC शिक्षक यूनियन के साथ उनकी मांगों को लेकर की बैठक

बैठक के दौरान एस.सी./बी.सी. शिक्षक यूनियन, पंजाब ने डॉ. बलजीत कौर को अपनी मांगों के बारे में अवगत कराया, जिसमें जनसंख्या के अनुसार आरक्षण लागू करने संबंधी, विभागीय भर्ती और पदोन्नति के दौरान ओपन मेरिट आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार को रोस्टर नुक्तों पर आरक्षण में न गिनने, विभागीय भर्ती के दौरान आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अंकों और आवेदन शुल्क में छूट देने, मेरिटोरियस स्कूलों में प्रवेश के समय आरक्षण लागू करने और शिक्षा बोर्ड द्वारा एस.सी. और बी.सी. छात्रों से ली जाने वाली परीक्षा फीस को बंद करके इसका भुगतान सामाजिक न्याय विभाग द्वारा करने की मांगें शामिल थीं।

Punjab News: डॉ. बलजीत कौर ने SC/BC शिक्षक यूनियन के साथ उनकी मांगों को लेकर की बैठक

डॉ. बलजीत कौर ने यूनियन की मांगों को ध्यान से सुना और यूनियन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी हर जायज़ मांग को पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यक वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है।

Punjab News: डॉ. बलजीत कौर ने SC/BC शिक्षक यूनियन के साथ उनकी मांगों को लेकर की बैठक
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *