Amritsar Poisonous Liquor Case: पंजाब सरकार की बड़ी कार्ऱवाई DSP और SHO को किया सस्पैंड, कई और भी गिरेगी गाज
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, अमृतसर।
Amritsar Poisonous Liquor Case: पंजाब (Punjab) सरकार ने पंजाब पुलिस के डीएसपी (DSP) और एसएचओ (SHO) को सस्पैंड कर दिया है। इसके साथ ही 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई अमृतसर (Amritsar) जिले के मजीठा (Majitha) इलाके में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत के बाद हुई है। सूबे के एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
जानकारी के मुताबिक पंजाब के अमृतसर में में जहरीली शराब ने कहर ढाया है। अमृतसर (Amritsar) जिले के मजीठा (Majitha) क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है। ये सभी लोग अमृतसर
(Amritsar)
के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।