Skip to content

Punjab News: पंजाब सरकार का बच्चों के भविष्य को लेकर बड़ा कदम, आश्रित बच्चों के लिए अब तक ₹218 करोड़ जारी

पंजाब सरकार द्वारा सहारे की आवश्यकता वाले आश्रित और अनाथ बच्चों की देखभाल, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए लगातार संवेदनशील प्रयास किए जा रहे हैं।

Punjab News: पंजाब सरकार का बच्चों के भविष्य को लेकर बड़ा कदम, आश्रित बच्चों के लिए अब तक ₹218 करोड़ जारी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा सहारे की आवश्यकता वाले आश्रित और अनाथ बच्चों की देखभाल, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए लगातार संवेदनशील प्रयास किए जा रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान अब तक इन बच्चों के लिए लगभग 218 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की जा चुकी है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि हर बच्चा प्यार, सहारे, सम्मान और अपने सपनों को पूरा करने के अवसर का हकदार है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार मानवीय संवेदनाओं को केंद्र में रखते हुए यह सुनिश्चित कर रही है कि जीवन की कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे बच्चों को समय पर सहायता मिले और वे आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की ओर आगे बढ़ सकें।

पंजाब सरकार का उद्देश्य

उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के 'रंगला पंजाब' के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जहाँ हर बच्चे की सुरक्षा, खुशहाली और सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। पंजाब सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा परिस्थितियों के कारण अवसरों से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लगभग 2.45 लाख आश्रित और अनाथ बच्चों को वित्तीय सहायता और अन्य लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। यह सहायता बच्चों की आवश्यक जरूरतें पूरी करने, उनकी शिक्षा जारी रखने और उन्हें मजबूत भविष्य की ओर आगे बढ़ने में सहायक हो रही है।

योजना का लाभ 21 वर्ष से कम उम्र के वे बच्चे ले सकते

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि इस योजना का लाभ 21 वर्ष से कम उम्र के वे बच्चे ले सकते हैं, जिनके माता-पिता दोनों ही नहीं रहे या दोनों घर से अनुपस्थित हैं या शारीरिक या मानसिक रूप से असमर्थ होने के कारण परिवार की देखभाल करने में सक्षम नहीं हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि इन बच्चों को निर्विघ्न, पारदर्शी और समय पर वित्तीय सहायता मुहैया करवाने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान लगभग 433 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

प्रतिभा को निखारने के लिए बराबर के अवसर मिल सकें

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बच्चों की भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य में ऐसा माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहाँ हर बच्चे को सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए बराबर के अवसर मिल सकें।

डॉ. बलजीत कौर ने दोहराया कि पंजाब सरकार का उद्देश्य है कि हर बच्चे को सुरक्षित बचपन, मजबूत भविष्य और अपने सपनों को साकार करने के लिए आवश्यक सहारा मिले। सरकार इसी संवेदनशील सोच के साथ बच्चों की भलाई के लिए निरंतर काम करती रहेगी।