Skip to content

Holiday News: पंजाब में सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

Holiday News: पंजाब में सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: पंजाब में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में सरकार ने छुट्टी का ऐलान कर दिया है जिसके चलते स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार ने शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर 31 जुलाई को पूरे राज्य में गजटेड अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।

सरकारी संस्थान बंद रहेंगे

सरकार के आदेश के अनुसार, इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम (कॉर्पोरेशन) और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा, सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों, जिनमें स्कूल और कॉलेज शामिल हैं, में भी अवकाश रहेगा।