Skip to content

Gold-Silver Price: सोना खरीदने वालों के लिए राहत, लगातार तेजी के बाद आज आई बड़ी गिरावट

आज सोना 1,710 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। कीमतों में आई इस गिरावट से उन ग्राहकों को राहत मिली है, जो पिछले कुछ दिनों से सोना खरीदने का इंतजार कर रहे थे।वहीं, चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं देखा गया।

Gold-Silver Price: सोना खरीदने वालों के लिए राहत, लगातार तेजी के बाद आज आई बड़ी गिरावट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। लगातार कई दिनों की तेजी के बाद सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

29 जुलाई को 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.17 फीसदी टूटकर 1,44,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले यानी 28 जुलाई को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,870 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

ऐसे में आज सोना 1,710 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। कीमतों में आई इस गिरावट से उन ग्राहकों को राहत मिली है, जो पिछले कुछ दिनों से सोना खरीदने का इंतजार कर रहे थे।वहीं, चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं देखा गया।

चांदी 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर स्थिर बनी हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले चांदी के दाम में एक ही दिन में 4,500 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी।