Skip to content

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का लिया जायजा

आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की व्यापक समीक्षा के दूसरे दिन भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने जिला स्तर पर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का लिया जायजा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की व्यापक समीक्षा के दूसरे दिन भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने जिला स्तर पर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

ये रहे शामिल

इस प्रतिनिधिमंडल में पवन कुमार शर्मा, वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त, भानु प्रकाश येतुरू, उप चुनाव आयुक्त, सीमा खन्ना, महानिदेशक (आईटी) और आशीष गोयल, महानिदेशक (मीडिया) शामिल थे।

यह भी पढ़ें: मैरिटन होटल को अवैध बताकर खाली करवाने वाले नगर निगम के अफसर हुए 'लाचार'

प्रतिनिधिमंडल ने सभी 23 जिला चुनाव अधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ विचार-विमर्श किया। इस दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में की गई तैयारियों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।

तैयारियों का जायजा लिया

अधिकारियों ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने, सभी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बनाए रखने, चुनाव पूर्व सभी गतिविधियों को समय पर पूरा करने तथा निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब ने वरिष्ठ अधिकारियों को आश्वस्त किया कि आगामी चुनावों से संबंधित सभी कार्य पूरी लगन, निर्धारित समय-सीमा और माननीय आयोग के निर्देशों के अनुसार सख्ती से पूरे किए जाएंगे, ताकि राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित किए जा सकें।