Skip to content

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम यूनियनों का ऐलान, 15 मई से करेंगे हड़ताल, नहीं होगी शहर की सफाई, कूड़े की लिफ्टिंग होगी बंद

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर में वीरवार यानि 15 मई से सीवर, रोड, गली की सफाई नहीं होगी और न ही कूड़े की लिफ्टिंग होगी। यह फैसला जालंधर नगर निगम की अलग अलग यूनियनों ने संयुक्त रूप से लिया है। इससे पहले मेयर वनीत धीर (Vaneet Dhir Mayor) और कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS) के साथ यूनियनों की बैठक बेनतीजा रही, जिसके बाद यूनियनों हड़ताल का ऐलान कर दिया। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर और कमिश्नर गौतम जैन ने नगर निगम की विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों की एक बैठक मेयर हाउस में बुलाई थी। बैठक में मुख्य रूप से सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल भी मौजूद थे। बैठक में निगम सफाई सेवक मजदूर यूनियन के प्रधान सन्नी सहोता ने मांग रखी कि कर्मचारियों को अतिरिक्त काम के अलग से पैसे मिलने चाहिए, जैसा अमृतसर नगर निगम में होता है।

मंत्री के साथ मीटिंग में रखी गई थी मांग

सेवक मजदूर यूनियन के प्रधान सन्नी सहोता ने कहा कि पिछले दिनों स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह के साथ मीटिंग में ये मांग रखी गई थी कि निगम मुलाजिमों को छुट्टी के दिन काम करवाने का अतिरिक्त पैसा दिया जाए। क्योंकि अमृतसर नगर निगम में मुलाजिमों को छुट्टी के दिन काम करने का अलग से पैसा दिया जाता है। इसके अलावा खाली पड़े पदों को जल्द भरा जाए। इसे लेकर आज मेयर वनीत धीर और कमिश्नर गौतम जैन ने मीटिंग बुलाई। जिसमें यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को दोहराया। कमिश्नर ने कहा कि इस संबंध में सरकार से बात करने के बाद कोई फैसला लिया जा सकता है। जिस पर यूनियन के नेताओं ने संयुक्त रूप से वीरवार यानि 15 मई से हड़ताल की घोषणा कर दी है। जिससे वीरवार से शहर में कामकाज ठप रहेगा। [caption id="attachment_9265" align="aligncenter" width="800"] MCJ Strike File Photo MCJ Strike File Photo[/caption]  

मीटिंग में ये नेता मौजूद थे

बैठक में राजिंदर सहोता, अशोक भील, सन्नी सहोता, सफाई एकता यूनियन राजू खोसला, सिकंदर खोसला, ड्राइवन यूनियन के प्रधान अनिल सभ्रवाल, शामलाल गिल, वाटर सप्लाई एंड रिकवरी यूनियन के प्रधान हरजीत बाबी, राजिंदर सभ्रवाल, फायर ब्रिगेड यूनयन के प्रधान राजदिंर सहोता, सीवरमैन यूनियन के प्रधान राजकुमार राजू, पवन बावा, सैनेटरी सुपरवाइजर यूनियन के प्रधान सनी सेठी और गौरव गिल समेत कई यूनियन के नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।